फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Citizen facility center will be built in every ward and community hall will be built in every village

Gurugram News: हर वार्ड में नागरिक सुविधा केंद्र और हर गांव में बनेगा सामुदायिक भवन

Thu, 25 Sep 2025 02:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Citizen facility center will be built in every ward and community hall will be built in every village
मानेसर नगर निगम सदन ने 171 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दी मंजूरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मानेसर क्षेत्र के वार्ड और गांवों की तस्वीर 171 करोड़ रुपये खर्च करके बदली जाएगी। बुधवार को मानेसर नगर निगम सदन ने 60 से ज्यादा विकास योजनाओं को मंजूरी दी। इसमें हर वार्ड में नागरिक सुविधा केंद्र (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) बनाने, हर गांव में कम्युनिटी सेंटर और चौपाल का निर्माण करने के साथ गांव के प्रमुख रास्तों पर स्वागत द्वार बनाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। सदन में पार्षदों की मांग पर सभी जोहड़ों का सौंदर्यीकरण करने, ओपन जिम बनाने, बच्चों के लिए झूले लगाने और गांव की गलियों में स्पीड ब्रेकर बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया।
नगर निगम मानेसर सदन की सामान्य बैठक मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई और 60 मुद्दों को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें सभी बीस वार्डों में नागरिक सुविधा केंद्र, गांव के मुख्य रास्तों पर वेलकम गेट, सड़क, सीवर-पानी और सफाई समेत अन्य शामिल हैं। नमो भारत कॉरिडोर के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। हालांकि सदन में कई पार्षदों ने अपने वार्ड में सड़क, सीवर-पानी समेत अन्य मुद्दों को उठाया। मनोनीत तीनों पार्षदों के शपथ को लेकर सदन में सीनियर डिप्टी मेयर की मेयर के साथ तीखी बहस हुई।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सभी वार्डों में एक समान काम किए जाएंगे। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करके निगम के लिए आय के स्रोत तलाशे जाएंगे। दोनों डिवीजन में 500-500 कंक्रीट के बेंच लगाए जाएं ताकि लोगों को सहूलियत मिले। आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि सड़कों की सफाई पर अगले 5 साल के लिए निगम ने करीब 77 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। सदन की मंजूरी के बाद इसे मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, बीबी कालरा, राजेंद्र शर्मा, मनदीप धनखड़, निजेश कुमार, पार्षद जुगमिंदर, रूचि कौशिक, रिपू शर्मा, दिनेश यादव, बाल किशन, कंवर पाल, भूपेंद्र, ज्योति वर्मा, राम प्रकाश, मनोज कुमार, रविंद्र, संगीता यादव, पिंकी, दयाराम, सुमन कुमारी, प्रवेश यादव, रवि कुमार, प्रताप सिंह, नामित पार्षद सत्यदेव शर्मा, किरोड़ी तंवर, शेर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।


एक समान हों स्वागत द्वार, हर गांव में बने डंपिंग स्टेशन
सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने कहा कि श्मशान घाटों में टीन शेड, झाड़ियों की सफाई और पानी की व्यवस्था की जाए। सभी गांवों में एक समान मुख्य द्वार बनाए जाएं। निगम अपनी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करके चहारदीवारी करे। हर गांव में कूड़ा डालने के लिए डंपिंग स्टेशन बनाया जाए। प्राॅपर्टी आईडी ठीक करने के लिए गांव में कैंप लगाएं और नियमित काॅलोनियों और लाल डोरा क्षेत्र में नक्शा पास किया जाए। डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि गांव हरसरू में बनाए गए कम्युनिटी सेंटर का नाम बदलकर सार्वजनिक चौपाल किया जाए।



इन कामों को दी गई सदन से मंजूरी
डिवीजन-1 के 32, डिवीजन-2 के 27 विकास कार्य सदन ने मंजूर किए। इनमें हर वार्ड में एक सीएफसी और गांव मानेसर और सहरावन में एनसीआरटीसी को भूमि देने का प्रस्ताव पास किया गया। इनमें निगम क्षेत्र में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट खरीदने, गांव सिकंदरपुर में आरसीसी बाॅक्स टाइप स्टाॅर्म वाटर निर्माण, सड़कों के पैच वर्क, गांव गढ़ी में पानी की सप्लाई के लिए बूस्टिंग स्टेशन बनाने, वजीरपुर में पानी सप्लाई की लाइन डालने, गांवों में इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगाने, गांव भांगरौला में आरसीसी नाले का निर्माण, गांव ढ़ाणा, बांस हरिया, बांस कुसला में पानी की लाइन डालने, गांव रामपुरा में सीवर और ड्रेन निर्माण सहित अन्य काम शामिल रहे।

सीनियर डिप्टी मेयर व मेयर के बीच तीखी बहस
सदन की बैठक शुरू होते ही सीनियर डिप्टी मेयर ने मनोनीत तीनों पार्षदों सत्यदेव शर्मा, किरोड़ी लाल तंवर, शेर सिंह चौहान को शपथ दिलाने को कहा, इस पर मेयर ने एजेंडे में शामिल न होने की बात कर इंकार कर दिया। इस पर बहस हुई और मामला गरमा गया। सीनियर डिप्टी मेयर ने सदन नहीं चलने देने की चेतावनी दी। इस पर मेयर ने कहा कि अगली बैठक में तीनों को शपथ का एजेंडा शामिल कर शपथ दिला दी जाएगी।


नमो भारत के लिए मानेसर व सहरावन में मिलेगी जमीन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की ओर से दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड नमो भारत कॉरिडोर (एनसीआरटीसी) प्रस्तावित है। एनसीआरटीसी ने मानेसर और सहरावन गांव में स्टेशनों के लिए जमीन मांगी थी, जिसे नगर निगम सदन में मंजूरी दे दी है। इसमें सहरावन गांव में 27230 वर्ग मीटर (रैंप के लिए) स्थायी रूप से जबकि अस्थायी रूप से 13043 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। मानेसर में 729 वर्ग मीटर (शाफ्ट के लिए) स्थायी रूप से जबकि 1964 वर्ग मीटर जमीन अस्थायी रूप से चाहिए। कलेक्टर रेट पर नगर निगम को पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed