फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Benefit of ICU facility will be available in Civil Hospital

Gurugram News: सिविल अस्पताल में मिलेगा आईसीयू सुविधा का लाभ

Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Benefit of ICU facility will be available in Civil Hospital
अब रेफर नहीं होंगे मरीज, दस मौजूदा डॉक्टरों की रोस्टर पर लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन

निदेशक हेल्थ ने पंचकूला में बुलाई बैठक में दिए निर्देश
मूर्ति दलाल
गुरुग्राम। सेक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल में आईसीयू कक्ष को आइसोलेशन वार्ड बनने से रोकने के लिए निदेशालय सख्त हुआ है। इसके लिए बाकायदा जिला स्तरीय अधिकारियों की पंचकूला में बैठक बुलाई गई। निर्देश हैं कि आईसीयू को चलाने के लिए मौजूदा दस डॉक्टर की रोस्टर ड्यूटी लगाएं। इसके बाद आईसीयू मरीजों को सीधे लाभ दें। सुनिश्चित करें कि अस्पताल से अनावश्यक ही मरीज रेफर न हो। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी मुस्तैदी से काम पर जुट गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में छह बेड का आईसीयू है। जनवरी में इसे शुरू कर दिया गया। फिर कुछ तकनीकी खामी और मैनपावर की कमी के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिला। फिलहाल एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) आपात स्थिति में आईसीयू चला रहे हैं। अस्पताल के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि अब तय हुआ है कि जिला अस्पताल के ही दस डॉक्टर रोस्टर ड्यूटी पर रहेंगे। जल्द ही इसके लिए जिम्मेवारी सुनिश्चित की जाएगी। जल्द ही मरीजों को आईसीयू सुविधा का लाभ मिलेगा। फिलहाल जिला अस्पताल में ओपीडी के लिए लगभग दो हजार मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आपातकाल में आने वाले मरीज भी सरकारी अस्पताल में इलाज लेते हैं। इसमें से लगभग पांच से सात मरीजों को रेफर करने की नौबत आ रही है। अस्पताल में आईसीयू का संचालन न होने के कारण मरीजों को दिल्ली, चंडीगढ़ और रोहतक स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है। कई मरीजों को रेफरल दर अधिक होने के कारण कई मरीज मजबूरन निजी अस्पताल का रुख करते हैं। ऐसे में आईसीयू सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
नई इमारत में भी अगले वर्ष से तैयार होगा आईसीयू
नागरिक अस्पताल परिसर(सेक्टर-10) में अगले साल से 32 बेड पर आईसीयू सुविधा विकसित होगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में गंभीर मरीजों के विशेष उपचार के लिए सौ बेड का ब्लॉक विकसित किया जा रहा है। पांच मंजिला इमारत में एक तल (फ्लोर) आईसीयू मरीजों के लिए समर्पित होगा। वर्ष 2015 से यह प्रोजेक्ट स्वीकृत है। हालांकि निर्माण कार्य की नींव बीते वर्ष 2021 में रखी गई।
विज्ञापन


पंचकूला में बैठक बुलाई गई। इसमें पीएमओ, सीएमओ मौजूद रहे। कुछ विकास कार्यों पर चर्चा की गई। फिलहाल पेपर वर्क पूरा करना होगा। इसके बाद इस संबंध में जानकारी दे सकेंगे।- डॉ. वीरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed