{"_id":"6ab96ae6ef02873aa6098dd8","slug":"60-athletes-from-the-district-to-compete-in-the-state-junior-athletics-meet-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-102420-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य जूनियर एथलेटिक्स में उतरेंगे जिले के 60 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य जूनियर एथलेटिक्स में उतरेंगे जिले के 60 खिलाड़ी
विज्ञापन
दो अक्तूबर से शुरू, नेशनल जूनियर टीम के लिए होगा चयन
2000 खिलाड़ी कुरुक्षेत्र में जुटेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन दो से चार अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से करीब 2000 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में जिले से 60 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित होगी।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन चयन समिति द्वारा देखा जाएगा और इसी के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का अंतिम चयन होगा। प्रतियोगिता भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के नियमों के अनुसार कराई जाएगी। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-20 वर्ग के लिए 28 अक्तूबर 2006 से 27 अक्तूबर 2008, अंडर-18 के लिए 28 अक्तूबर 2008 से 27 अक्तूबर 2010, अंडर-16 के लिए 28 अक्तूबर 2010 से 27 अक्तूबर 2012 और अंडर-14 के लिए 28 अक्तूबर 2012 से 27 अक्तूबर 2014 के बीच जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे।
अंडर-14 में ट्रायथलॉन-ए, बी और सी तथा किड्स जेवलिन समेत विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। अंडर-16 में दौड़, हर्डल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस, जैवलिन, पेंटाथलॉन और रेस वॉक शामिल हैं। अंडर-18 और अंडर-20 वर्ग में 100 से 5000 मीटर तक की दौड़, हर्डल्स, स्टीपलचेज, हाई जंप, पोल वॉल्ट, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस, हैमर, जेवलिन और संयुक्त स्पर्धाएं कराई जाएंगी। अंडर-20 पुरुष वर्ग में डेकाथलॉन और महिला वर्ग में हेप्टाथलॉन भी होगा।
विज्ञापन
चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों की ऑनलाइन एंट्री 16 से 30 सितंबर तक भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट पर एएफआई यूआईडी के माध्यम से की जाएगी। एंट्री की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का विस्तृत कार्यक्रम भी 30 सितंबर के बाद वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि अंडर-18 से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी 400 मीटर से अधिक दूरी वाली केवल एक लंबी दूरी की दौड़ में ही भाग ले सकेंगे।