{"_id":"608abbc38ebc3ed1e63624ab","slug":"5042-corona-positive-patients-found-in-gurugram-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना: एक दिन में रिकॉर्ड पांच हजार से अधिक मामले आए सामने, नौ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना: एक दिन में रिकॉर्ड पांच हजार से अधिक मामले आए सामने, नौ की मौत
Thu, 29 Apr 2021 07:29 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:29 PM IST
सार
गुरुवार को गुरुग्राम जिले में एक दिन में पांच हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित केस मिलने का नया रिकॉर्ड बनाया है। यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को गुरुग्राम जिले में एक दिन में पांच हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित केस मिलने का नया रिकॉर्ड बनाया है। यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। इतनी संख्या में संक्रमितों के मिलने के बाद प्रशासन के सामने करीब 400 नए संक्रमितों को इलाज के लिए भर्ती कराने का संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि पहले से ही जिले में भर्ती करने के लिए अस्पतालों में जगह नहीं है।
विज्ञापन
एक दिन में इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल रहे हैं। यह चिंता सताने लगी है कि जिले में लगातार बढ़ते मामलों पर कैसे काबू पाया जा सके। हालांकि जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर प्रयास किए हैं कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती चेन को तोड़ा जा सके। लेकिन रोजाना हजारों कोरोना केस मिलने से स्थिति गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को गुरुग्राम में 5042 नए कोरोना संक्रमित केस मिले औैर जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2259 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर भी लौटे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में अभी तक 118499 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 84144 लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर ठीक हो चुके है, जबकि 462 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 33893 एक्टिव केस हैं, जिसमें 32873 लोग होम आईसोलेंशन हैं, जबकि 220 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 800 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन