फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies after falling from moving bus while on his way to Bareilly to get Rakhi tied.

Ghaziabad News: राखी बंधवाने बरेली जा रहा युवक चलती बस से गिरा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from moving bus while on his way to Bareilly to get Rakhi tied.
गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने बरेली जा रहे 34 वर्षीय युवक की दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर चलती बस से गिरकर मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि झपकी आने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बस से नीचे गिर गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान सिरौली, बरेली निवासी राजीव सिंह के रूप में हुई है। राजीव दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते थे। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के लिए वह गांव जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, राजीव दिल्ली से बरेली जा रही बस के पिछले गेट के पास खड़े थे। अचानक नीचे गिरने से सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed