फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman given triple talaq over phone for bringing less dowry

Ghaziabad News: कम दहेज लाने पर महिला को दिया फोन पर तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman given triple talaq over phone for bringing less dowry
मोदीनगर। कम दहेज लाने पर महिला को फोन कर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कलछीना गांव निवासी गुलिस्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपनी बेटी रहनुमा का निकाह 10 जुलाई 2024 को जनपद मेरठ के थाना जानी के सिवाल खास निवासी आदिल के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के लिए रहनुमा को परेशान किए जाने लगा। पिछले दिनों उसका पति उसे कलछीना गांव छोड़कर चला गया। आरोप है कि 12 अप्रैल को आदिल ने रहनुमा को फोन किया और तीन तलाक दे दिया। आगे से संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला के पति आदिल, सबिला, आकिल, सानईया, आमिर निवासी गांव सिवाल खास थाना जानी जिला मेरठ व सलीम निवासी गांव कलछीना, नईम निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed