{"_id":"670d842922924b8f6d0272d7","slug":"when-family-members-scolded-him-ninth-class-student-committed-suicide-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-488615-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परिजनों ने डांटा तो नौवीं कक्षा के छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परिजनों ने डांटा तो नौवीं कक्षा के छात्र ने दी जान
विज्ञापन
मसूरी। मिसलगढ़ी के रहने वाले नौवीं कक्षा के छात्र आदित्य उर्फ आदि (15) का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पिता घर पहुंचे और कविनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कूल न जाने पर पिता ने आदित्य को डांट दिया था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया।
एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अस्पताल से मीमो मिलने पर घटना की जानकारी हुई। आदित्य के पिता बढ़ई हैं। आदित्य की मां मायके गई हुई थीं। पिता सोमवार सुबह काम पर गए थे। काम पर जाने से पहले उन्होंने आदित्य को स्कूल जाने के लिए कहा था। इसके बाद भी वह नहीं गया तो उन्होंने उसे डांट लगा दी थी। पड़ोसियों ने अनिल को सूचना दी कि उनका बेटा कमरे में बंद है और काफी समय से बाहर नहीं आया है। वह घर पहुंचे तो आदित्य फंदे से लटका मिला। एसीपी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।