फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two-wheeler rider injured due to dilapidated road

Ghaziabad News: जर्जर सड़क के कारण दुपहिया सवार युवती चोटिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two-wheeler rider injured due to dilapidated road
गाजियाबाद। निलाया ग्रींस सोसायटी निवासी महिला कार्यस्थल की ओर जाते समय सोसायटी के सामने जर्जर सड़क के कारण गिरकर चोटिल हो गईं। इस पर सोसायटी निवासियों ने बताया कि सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक किसी ने हालत सुधारने की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन स्थित निलाया ग्रीन्स सोसायटी निवासियों ने बताया कि तृप्ति जैन सुबह के समय रोजाना की तरह कार्यस्थल की ओर स्कूटी से जाते समय जर्जर सड़क की वजह से गिर गईं। इससे उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

यह दुर्घटना निलाया ग्रीन्स रोड की अत्यंत खराब और जर्जर सड़क के कारण हुई। सड़क पर जगह-जगह पानी भरा है। कीचड़ तथा फिसलन बनी हुई है। इन्हीं कारणों से आए दिन दुपहिया सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों की ओर से इस सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस या स्थायी समाधान नहीं किया गया है। प्रशासन की इसी लापरवाही के चलते आम नागरिक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत कर दी जाती, तो इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed