फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threatened to kill on asking for one lakh rupees lent

Ghaziabad News: उधार दिए एक लाख रुपये मांगने पर दी हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill on asking for one lakh rupees lent
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित भाटिया मोड़ पर रहने वाले व्यक्ति ने बुलंदशहर निवासी दंपती समेत कई लोगों पर एक लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं करने और तकादा करने पर घर आकर मारपीट करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाटिया मोड़ स्थित छज्जू क्वार्टर में रहने वाले आजम पठान ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व बुलंदशहर निवासी नईम उसकी पत्नी हिना उर्फ तबस्सुम व रुखसाना उर्फ छोटन तथा एक अन्य व्यक्ति ने उनके भाई से एक लाख रुपये उधार लिए। आरोपियों ने छह माह में रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। समय पूरा होने पर जब पीड़ित ने नईम व उसकी पत्नी हिना से पैसे मांगे तो वह शुरुआत में टालमटोल करने लगे और बाद में पैसे देने से मना कर दिया। 25 अप्रैल 2025 को जब पीड़ित ने फिर से पैसे मांगे तो उपरोक्त लोगों ने गाजियाबाद स्थित उसके घर आकर बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि 28 अप्रैल 2025 को उपरोक्त लोग उसके घर आए और आते ही उसके साथ और उसके माता-पिता व बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि दोबारा पैसों का तकादा किया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। घटना के बाद से पीड़ित काफी भयभीत है और उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed