फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The room was written as Wakf Board's property, controversy escalated

Ghaziabad News: कोठरी पर लिखा वक्फ बोर्ड की संपत्ति, बढ़ा विवाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The room was written as Wakf Board's property, controversy escalated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। नगर पालिका परिषद की आवासीय कॉलोनी में सड़क की भूमि पर बने एक अवैध निर्माण को लेकर कई साल से चला आ रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले एक साल से इस निर्माण को धार्मिक रूप देने की कोशिश की जा रही थी। इसी क्रम में कोठरी पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की संपत्ति लिख दिया गया, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मिलकर इस अवैध निर्माण को हटाने की मांग की थी। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय में उच्चाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर सभी कानूनी व तथ्यात्मक पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में यह तथ्य सामने आया कि साल 2000 में एक व्यक्ति द्वारा एक कमरे के संबंध में कोर्ट में वाद दाखिल किया गया था, जिसे खारिज कर दिया गया था। बाद में उसे रीस्टोर कर दोबारा प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी दस्तावेज में इस स्थल को वक्फ बोर्ड की संपत्ति या धार्मिक स्थल नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज, किराया भी लगाया
नगर पालिका के अनुसार इस मामले में दिलशाद पुत्र चांद, निवासी शिवाजी नगर के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दिलशाद इस कोठरी को चांद मस्जिद नाम देकर अपने पिता के नाम से धार्मिक स्वरूप देना चाह रहा था। नगर पालिका ने इस पर सरकारी भूमि के अवैध उपयोग के लिए किराया भी लगाया है। जिसे अब तक जमा नहीं किया गया है।


नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed