फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sticks used on Holi spoil the colors

Ghaziabad News: होली पर चले लाठी डंडों ने डाला रंग में भंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Sticks used on Holi spoil the colors
साहिबाबाद। टीएचए के अलग-अलग इलाकों में चले लाठी डंडों और चाकू ने होली के रंग में भंग डाल दिया। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में हुए झगड़ों में चार रिपोर्ट दर्ज की है। चाकू और लाठी डंडों से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गाली गलौज का विरोध करने पर चाकू मारा

वेशाली सेक्टर-2 में पानसिंह नेगी ने बताया कि उनका बेटा रविंद्र नेगी होली खेल रहा था। जगन्नाथ मंदिर के पास एक युवक कोशल झा नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। रविंद्र नेगी ने गाली गलौज का विरोध किया। जिस पर कौशल झा ने रविंद्र नेगी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। रविंद्र नेगी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को आरोपी से खतरा है। पानसिंह नेगी ने सोमवार को कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




गाली गलौज करने पर की मारपीट

प्रगति विहार खोड़ा में हरिलाल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर होली मिलन समारोह चल रहा था। उनकी गली में रहने वाला रोहित उर्फ बिट्टू भी होली मिलन समारोह में आया हुआ था। समारोह में बादल, आकाश, भूरा, भूरा का भाई, अंकित, सुमित समेत दो से तीन अज्ञात आए और रोहित के साथ गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। रोहित अपनी जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गया। इसके बाद हरिलाल और परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर आए। उन्होंने मारपीट का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने हरिलाल, उनके बेटे और रोहित के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने पथराव किया। जिसमें मेन गेट टूट गया। इसके बाद सभी लोगों ने घर में घुस कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने 6 नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्पीकर बजाने पर चाकू से हमला
ब्रिज विहार ए ब्लॉक लिंक रोड में सतीश परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब 12 बजे अपने घर के सामने होली खेल रहे थे। तभी स्पीकर बजाने को लेकर पड़ोस के एकराम, बब्लू, प्रीतम ने आकर उनके भाई राहुल, मामा के लड़के रविंद्र के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से घायल हुए तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




कार से बाइक टच होने पर की मारपीट

सोनू जोशी निवासी शालीमार गार्डन ने बताया कि शाम करीब 5 बजे होली खेलकर घर जा रहे थे। गलती से उनकी बाइक एक कार में टच हो गई। टच होने से वह डर गए और अपने घर की तरफ बाइक से आने लगा। कार सवारों ने उनका पीछा किया। घर के पास कार सवारों ने उन्हें गिरा दिया। उन्होंने सोनू के साथ मारपीट करते हुए बाइक में तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके गले में सोने की चेन थी। आरोपियों ने छीन ली। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed