{"_id":"66551430646dcb6b05006ae4","slug":"rs-950-lakh-looted-from-petrol-pump-worker-near-union-minister-of-states-residence-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-385759-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास के पास \n\nपेट्रोल पंप कर्मी से 9.50 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास के पास पेट्रोल पंप कर्मी से 9.50 लाख लूटे
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर के सेक्टर दो में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह के आवास के पास सोमवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पेट्रोल पंप के कर्मचारी मयंक राजपूत से साढ़े नौ लाख रुपये की लूट हो गई। हेलमेट पहने बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा तानकर उनकी स्कूटी रुकवाई और डिक्की खोलकर रकम से भरा बैग छीन लिया। बगैर नंबर प्लेट लगी बाइक पर आए बदमाशों ने जमीन पर पटककर उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और भाग निकले।
बदमाशों के कुछ दूर चले जाने पर मयंक ने अपना फोन जमीन से उठाया। उसकी स्क्रीन पर स्क्रेच आ गए थे। उसी फोन से उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक प्रमांशु कौशिक को काॅल कर लूट की सूचना दी। प्रमांशु ने पुलिस को बताया। 15 मिनट में पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।
राजनगर एक्सटेंशन निवासी प्रमांशु कौशिक का राजनगर एक्सटेंशन में ही वीवीआईपी सोसायटी के सामने गौरी शिवाय के नाम से हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप है। मंयक राजपूत बजरिया की कीर्तन वाली गली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह पंप पर छह साल से मुंशी हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह पेट्रोल पंप से करीब साढ़े नौ लाख रुपये लेकर नवयुग मार्केट स्थित एसबीआई की शाखा में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन पुल से होकर गाजियाबाद नया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली रोड पर जैसे ही वह राज नर्सरी के पास पहुंचे वैसे ही बाइक सवार बदमाश पीछे आते नजर आए। उन्होंने ओवरटेक कर स्कूटी रोक ली। इसके बाद उनकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। इसी बीच दूसरे बदमाश ने तमंचा तान लिया। बदमाशों ने पहले डिक्की तोड़ने का प्रयास किया। बाद में बटन दबाकर खोल ली और बैग निकाल लिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
बयान
मयंक राजपूत की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। तीन टीमें लगी हैं। - अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी, कविनगर
दो साल पहले एसएसपी
को किया था निलंबित
शहर में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना लगभग दो साल बाद हुई है। इससे पहले 31 मार्च 2022 को हुई थी। तब डासना में 25 लाख रुपये लूटे गए थे। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया था। यह मामला काफी चर्चा में रहा था। कुछ दिन बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया था। देखना यह है कि इस मामले में पुलिस अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं और इसमें कितना समय लगता है।