फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads in Vasundhara have become a problem for people

Ghaziabad News: वसुंधरा में सड़कें लोगों के लिए बनीं मुसीबत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Roads in Vasundhara have become a problem for people
वसुंधरा सेक्टर 14 स्थित मिगसन कियान सोसाइटी के पास टूटी सड़क पर बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद
वसुंधरा। पॉश इलाके कहलाने वाले वसुंधरा की सड़कें इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। सड़कों पर गड्ढे और धूल के गुबार उड़ने से परेशानी का सबब बनी हुई हैं। यहां तक कि गड्ढों में वाहन के चलने पर टूटफूट और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी व्यक्ति संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 15 शिखर एन्क्लेव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग, सेक्टर 14 मिगसन कियान सोसायटी के पीछे, प्रह्लादगढ़ी चौक और सेक्टर 11 के बीच की सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले एक महीने में कई स्कूली बच्चे और बाइक सवार चालक संतुलन बिगड़ने से गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सेक्टर 14 की सड़क जो कई स्कूलों और एक बड़े अस्पताल को जोड़ती है, उसका बजट नगर निगम ने अप्रैल माह में पारित कर दिया था लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया। जल्द ही सड़कों को गड्ढामुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article