{"_id":"634085654503053990490fdb","slug":"rapid-train-ghaziabad-news-gbd2457019129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल के ट्रायल की सुपरफास्ट तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल के ट्रायल की सुपरफास्ट तैयारी
सार
रैपिड रेल के ट्रायल की सुपरफास्ट तैयारीगाजियाबाद।ये परीक्षण मुख्य ट्रायल रन शुरू होने के पहले तक किए जाएंगे।इनमें रैपिड रेल की सभी प्रणालियों के साथ सिग्नल का डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैपिड रेल के ट्रायल की सुपरफास्ट तैयारी
गाजियाबाद। रैपिड रेल के नवंबर में शुरू होने वाले ट्रायल रन की तैयारियां सुपरफास्ट तरीके से आगे बढ़ रही हैं। साहिबाबाद से दुहाई तक के जिस प्राथमिकता खंड में ट्रायल होगा, उसका 17 किमी. लंबा एलिवेटेड ट्रैक लगभग तैयार हो चुका है। रेल चलाने के लिए बिछाई गई बिजली की लाइनों में अक्तूबर के आखिर तक करंट दौड़ने लगेगा। मुख्य नियंत्रण एवं निगरानी केंद्र पहले ही तैयार किया जा चुका है।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि दुहाई डिपो में वर्तमान में दो रैपिड रेल के तकनीकी परीक्षण किए जा रहे हैं। ये परीक्षण मुख्य ट्रायल रन शुरू होने के पहले तक किए जाएंगे। इनमें रैपिड रेल की सभी प्रणालियों के साथ सिग्नल का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। ट्रायल रन शुरू होने से पहले नवंबर माह में तीसरी रैपिड रेल दुहाई डिपो में आ जाएगी।
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने अगले माह होने वाले मुख्य ट्रायल रन की तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले खंड में एलिवेटेड ट्रैक लगभग तैयार हो गया है। 17 किमी लंबे ट्रैक में से 12 पर पटरियां बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी में माह के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
तैयार हो चुका है प्रशासनिक भवन
पहले खंड के साथ पूरे रैपिड रेल कॉरिडोर की निगरानी और नियंत्रण के लिए मुख्य कमांड एंड कंट्रोल और बैकअप ऑपरेशनल सेंटर दुहाई में बना है। यहां मुख्य प्रशासनिक भवन तैयार होने के साथ उपकरणों को लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। दुहाई डिपो के यार्ड में 12 और अतिरिक्त 800 मीटर लंबे रनिंग ट्रैक का काम भी पूरा हो चुका है।
ओएचई का काम पूरा
रैपिड रेल के पहले खंड में ओवर हेड वायर (ओएचई) का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरी ओर पहले खंड में बिजली आपूर्ति के लिए इकलौते रिसीविंग सबस्टेशन (आरएसएस) ने काम करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अक्तूबर माह के अंत तक पहले खंड की लाइनों में बिजली दौड़ने लगेगी। कॉरिडोर में ट्रेनों के संचालन के लिए 25 केवी और स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति के लिए 33 केवी की लाइन से बिजली की आपूर्ति होगी।
लगाई जा रहीं लिफ्ट, सीढ़ियां
तीन स्टेशनों का काम तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद, गुलधर स्टेशन में प्लेटफार्म के ऊपर का शेड तैयार हो गया है। प्रवेश-निकास का निर्माण तेजी से जारी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म स्क्रीन डोर, स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगाने का काम जारी है। मेरठ रोड तिराहा व दुहाई स्टेशन का निर्माण तय समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा।