फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Petrol pump worker robbed of lakhs in broad daylight in Ghaziabad

गाजियाबाद में वारदात: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से लाखों की लूट, जनरल वीके सिंह के आवास के पास हुई घटना

Mon, 27 May 2024 03:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 27 May 2024 03:02 PM IST
सार

गाजियाबाद में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी साढ़े नौ लाख रुपये की लूट हुई है। घटना केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के आवास के पास हुई। पंप कर्मी बैंक में नकदी जमा करने जा रहे थे।

विज्ञापन
Petrol pump worker robbed of lakhs in broad daylight in Ghaziabad
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

कविनगर क्षेत्र की राजनगर सेक्टर 3 चौकी क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के आवास के पास सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से करीब साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए। उस समय वह नवयुग मार्केट स्थित एसबीआई में नकदी जमा करने जा रहे थे। कर्मचारी ने पेट्रोलपंप मालिक को सूचना दी। मालिक ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मयंक राजपूत राजनगर एक्सटेंशन स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर मुंशी हैं। मयंक ने बताया कि सोमवार को बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह राजनगर में सर्विस रोड पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उनकी जेब से मोबाइल निकालने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद ओवरटेक करके उन्होंने स्कूटी साइड लगवा ली। एक बदमाश ने तमंचा तानकर स्कूटी की डिग्गी खोलकर नकदी से भरा बैग निकाल लिया और भाग गए। दोनों ने हेलमेट लगाए हुए थे। उन्होंने मालिक को सूचना दी। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed