फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   officers will join the character certificate minus Point

अफसरों को चरित्र प्रमाणपत्र में जुड़ेंगे माइनस प्वाइंट

Sun, 12 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 officers will join the character certificate minus Point
अफसरों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

गोद लिए गए गांवों की अनदेखी करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के चरित्र प्रमाण पत्र में अब मानइस प्वाइंट जोड़े जाएंगे। डीएम विमल कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए हर हाल में गोद लिए गांव में पहुंचने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, विलेज हेल्थ एंड न्यूट्रिशन डे (वीएचएनडी) के मौके पर नहीं पहुंचने पर अधिकारियों की वार्षिक चरित्र प्रविष्टि में इसका ब्यौरा दर्ज किया जाएगा।
      राज्य पोषण मिशन के तहत डीएम ने सभी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम विमल कुमार शर्मा ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह गांवों में जाने दौरान सभी चिह्नित कुपोषित बच्चों का सत्यापन कर उनकी हेल्थ प्रोग्रेस रिपोर्ट देखें। निरीक्षण में अगर बच्चा गांव में नहीं मिलता है, ऐसी स्थिति में संबंधित मुख्य सेविकाओं के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई अधिकारी पोषण मिशन के तहत कुपोषित बच्चों की रिपोर्ट समय से जमा नहीं कराते। पिछले दिनों डीएम को यह भी शिकायत की गई थी कि अधिकारी वीएचएन दिवस पर गांव में नहीं पहुंचते। ऐसे में लापरवाही बरतने से नाराज डीएम ने अधिकारियों की प्रतीकूल प्रविष्टि तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed