फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Line post in-charge present in case of robbery from groom's father

Ghaziabad News: दूल्हे के पिता से लूट के मामले में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Line post in-charge present in case of robbery from groom's father
साहिबाबाद। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) कर्मचारी उत्तर पश्चिम दिल्ली स्थित हैदरपुर निवासी दिनेश से दो बाइक सवार युवक 19 फरवरी की रात 1.35 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लूटकर ले गए थे। वारदात को हिंडन पुल चौकी क्षेत्र में अंजाम दिया गया। मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल की रिपोर्ट के बाद चौकी प्रभारी राम रतन को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वारदात के तुरंत बाद ही चौकी प्रभारी ने छुट्टी पर जाने की अर्जी भी लगाई थी।
विज्ञापन




डीडीए कर्मचारी दिनेश के बेटे की 19 फरवरी को शादी थी। बरात दिल्ली से अर्थला स्थित बरातघर पहुंचनी थी। अर्थला स्थित साईं मंदिर के पास जब बरात चढ़ रही थी तभी दो बाइक सवार दिनेश के पास पहुंचे और उनके हाथ से 1.35 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लूटकर भाग गए। इधर चोरी की वारदात हुई उधर चौकी प्रभारी हिंडन पुल राम रतन ने छुट्टी की अर्जी लगा दी। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed