फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Headmaster molested a student by showing her an obscene video In Bulandshahr

गुरु-शिष्या का रिश्ता तार-तार: हेड मास्टर ने छात्रा को दिखाया ऐसा वीडियो...फिर की घिनौनी हरकत, विरोध पर धमकाया

Tue, 28 Jan 2025 07:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Jan 2025 07:04 PM IST
सार

पीड़ित छात्रा ने स्कूल की छुट्टी के बाद आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने स्कूल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया आरोपी प्रधानाचार्य पहले भी इस तरह के कृत्य कर चुका है।

विज्ञापन
Headmaster molested a student by showing her an obscene video In Bulandshahr
शिक्षक ने छात्रा से की छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरु-शिष्या की पवित्र परंपरा को तार-तार करने का मामला सामने आया है। संविलियन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाते हुए छेड़छाड़ की वारदात की। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर ग्रामीणों ने स्कूल पर पहुंच कर मंगलवार को जमकर हंगामा किया। हंगामे को देख आरोपी प्रधानाचार्य भाग निकला। जबकि, मौके पर पहुंचे बीईओ ने परिजनों व ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को क्षेत्र के एक गांव स्थित संविलियन स्कूल के बाहर दर्जनों ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है प्रधानाचार्य ने कक्षा 8 की एक छात्र को बीते दिनों अपने कमरे में अकेला बुलाकर उसको अश्लील वीडियो दिखाया और छेड़छाड़ की। आरोप है विरोध करने पर नाम काटने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने स्कूल की छुट्टी के बाद आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने स्कूल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया आरोपी प्रधानाचार्य पहले भी इस तरह के कृत्य कर चुका है। माफी मांगने पर मामला खत्म हुआ था। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन

बीईओ ने भी स्कूल पहुंचकर घटना की जांच की है। हंगामा कर रहे ग्रामीणों व परिजनों को बीईओ ने जांच कर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। हालांकि, मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

यह बोले जिम्मेदार-
बीईओ ने स्कूल जाकर मामले की जांच की है। रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -लक्ष्मीनारायण शर्मा, बीएसए बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed