फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Groom took bride away by helicopter for second time In Ghaziabad

एक दुल्हन की दो बार विदाई: दूल्हे ने एक माह बाद पूरा किया वादा...दूसरी बार हेलीकॉप्टर से लेने पहुंचा दुल्हनिया

Tue, 25 Mar 2025 04:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Mar 2025 04:45 PM IST
सार

यह अनोखी विदाई सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लिए एक ऐतिहासिक बन गई। गांव में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Groom took bride away by helicopter for second time In Ghaziabad
परिजन के साथ नवविवाहित जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी की विदाई तो हर लड़की के जीवन का सबसे भावुक पल होता है, लेकिन जब विदाई उड़नखटोले यानी हेलीकॉप्टर से हो तो यह पल और भी यादगार बन जाता है। ऐसा ही अनोखा नजारा मंगलवार को मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमीपुर बडायला में देखने को मिला, जब दूल्हा नवीन राघव अपनी दुल्हन सुरभि तोमर को हेलीकॉप्टर में विदा कराने गांव में पहुंचा।

विज्ञापन

दरअसल, नवीन की शादी 26 फरवरी 2025 को सुरभि से हुई थी और 27 फरवरी को हेलीकॉप्टर से विदाई होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच पाया। तब दुल्हन को फॉर्च्यूनर कार से विदा किया गया था। तब नवीन ने वादा किया था कि वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ही विदा कराएगा। अपने इस वादे को निभाने के लिए उसने फिर से हेलीकॉप्टर बुक किया और 25 मार्च 2025 को ग्राम अमीपुर बडायला के जंगल में पहले से बने हेलीपैड पर उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की विदाई बनी खास
मंगलवार सुबह 11:30 बजे जब हेलीकॉप्टर ग्राम अमीपुर बडायला पहुंचा तो पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ इस अनोखी विदाई को देखने के लिए उमड़ पड़ी। लोग अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो लेने में मशगूल नजर आए। दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठे और पूरे जोश के साथ विदाई की यह अनोखी रस्म पूरी हुई।

पढ़ें- मेरठ के बाद औरैया की 'मुस्कान': शादी के 15वें ही दिन मरवा डाला पति... मुंह दिखाई में मिले रुपयों से बुलाए शूटर

विज्ञापन

नवीन का सपना हुआ पूरा
हेलीकॉप्टर में बैठने से पहले दूल्हा नवीन ने कहा कि यह हमारे परिवार की परम्परा रही है कि दुल्हन को खास तरीके से विदा किया जाए। बचपन से ही मेरा सपना था कि मेरी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हो। जब पहली बार मौसम के कारण यह सम्भव नहीं हो सका तो मैंने दोबारा अपनी नवविवाहिता को हेलीकॉप्टर से ही ले जाने की ठानी और आज मैं अपने सपने को पूरा कर रहा हूं। नवीन का परिवार मूल रूप से गुरुग्राम का रहने वाला है लेकिन पिछले 20 सालों से मेरठ के ईशापुरम मवाना रोड में रह रहे हैं।

सुरभि की खुशी का ठिकाना नहीं
नवविवाहित सुरभि भी इस भव्य विदाई से बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरी विदाई हेलीकॉप्टर से हो रही है। यह मेरे लिए किसी परीकथा जैसी विदाई है। मेरे पति ने जो वादा किया था वह आज पूरा हुआ और यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया है। पांच सीटर हेलीकॉप्टर में पायलट, को-पायलट व दूल्हा-दुल्हन के साथ दूल्हे के दोस्त ने उड़ान भरी।

गांव में खुशी की लहर
यह अनोखी विदाई सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लिए एक ऐतिहासिक बन गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी शादी में हेलीकॉप्टर का उपयोग होते देखा। इस भव्य विदाई को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे।

कौन हैं नवीन और सुरभि?
दूल्हा नवीन राघव मेरठ के ईशापुरम मवाना रोड निवासी है और गुड़गांव में एक बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी है। दुल्हन सुरभि तोमर ग्राम अमीपुर बडायला मसूरी गाजियाबाद की रहने वाली है। सुरभि ने एमबीए की पढ़ाई करके मेरठ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में फाइनेंस डिपार्टमेंट में नौकरी करती है। इनके पिता अनिल कुमार तोमर एक किसान हैं और उनकी माता अर्चना तोमर गृहिणी हैं। यह अनोखी शादी और विदाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। यह पहली बार नहीं है जब किसी शादी में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल हुआ हो, लेकिन यह विदाई खास इसलिए थी क्योंकि यह दुल्हे का सपना था जो अब हकीकत में बदल गया। हेलीपैड जो गांव के बाहर बनाया गया था वहां भारी पुलिस बल के अलावा फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौजूद रही।

पढ़ें- ससुर की आपबीती: शादी के बाद बहू ने बेटे को अलग किया... प्रेमी से करती थी घंटों बात, फिर 2021 में उसे मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed