फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Murder Case on 15th day of marriage wife along with her lover got her husband killed In Auraiya

मेरठ के बाद औरैया की 'मुस्कान': शादी के 15वें ही दिन मरवा डाला पति... मुंह दिखाई में मिले रुपयों से बुलाए शूटर

Tue, 25 Mar 2025 09:47 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Mar 2025 09:47 AM IST
सार

19 मार्च को खेत में खून से लथपथ हाइड्रा चालक मिला था। 21 को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी व सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरा मामला।

विज्ञापन
Murder Case on 15th day of marriage wife along with her lover got her husband killed In Auraiya
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

19 मार्च को खून से लथपथ मिले हाइड्रा चालक को मरवाने की साजिश उसकी पत्नी ने ही रची थी। शादी के 15वें ही दिन प्रेमी से मिलकर भाड़े के शूटरों को सुपारी दे दी। इसके लिए मुंह दिखाई में मिले रुपयों का उपयोग किया गया। सुपारी के बचे रुपयों का लेनदेन करने के दौरान पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी व एक शूटर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

मैनपुरी के भोगांव थाना के नगला दीपा निवासी हाइड्रा चालक दिलीप कुमार (24) की हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना मिलने पर शनिवार दोपहर पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा। जहां से सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा व स्वाट प्रभारी राजीव कुमार ने दिलीप की पत्नी प्रगति को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अलावा मौके से उसके गांव हजियापुर फफूंद निवासी प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव, अछल्दा के प्रेम नगर निवासी शूटर रामजी नागर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रगति ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन ने उसकी शादी बड़ी बहन के देवर दिलीप से करा दी थी।


पढ़ें- UP: 'गौरव खाना बना दिया, खा लेना...' पति के लिए लिखी ये बात, उत्पीड़न से परेशान शिक्षिका ने की आत्महत्या

विज्ञापन

इस शादी से वह नाखुश थी। इसलिए उसने प्रेमी के साथ पति को रास्ते से हटाने के ठान ली थी। उसने दो लाख रुपये में भाड़े के शूटर बुक किए थे। बताया कि शादी में मुंह दिखाई व अन्य रस्मों के दौरान उसे मिले एक लाख रुपये उसने शूटरों को एडवांस में दे दिए।

19 मार्च को पति जब कन्नौज के उमर्दा के पास शाह नगर से हाइड्रा लेकर लौट रहे थे, तभी पलिया गांव के समीप शूटरों ने उस पर हमला किया। शूटरों ने पति के साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। बाद में उसे गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाया था। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। 

पुलिस अधिकारी ने ये कही बात
एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि दिलीप को गोली किसने मारी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लव एंगल सामने आया है। पत्नी शादी से नाखुश थी। प्रेमी से दूरी होने पर उसने ही हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने साजिश की बात पूछताछ में कबूल कर ली है।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- प्यार का कत्ल: सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार, साल में 1800 पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे मंजर

व्हाट्सएप कॉल कर पूछी थी पति से लोकेशन
प्रगति, अनुराग और शूटरों के बीच व्हाट्सएप कॉल पर बात होती थी। प्रगति ने दिलीप की लोकेशन पूछकर प्रेमी को बताई। इसके बाद प्रेमी ने शूटरों को यह जानकारी दी। पीछा करने के दौरान अनुराग पुलिस के लगाए गए कैमरे में कैद हो गया। वहीं ढाबा के पास ठहरे दिलीप को नहर में गिरी कार को निकलवाने के बहाने साथ ले जाने के दौरान शूटर सीसीटीवी कैमरे में आ गए। कैमरों से मिली फुटेज से गुत्थी सुलझी। 

दिलीप और प्रगति का परिवार पैसे से मजबूत
दिलीप के परिवार के पास 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। दिलीप औरैया में रहकर औरैया और कन्नौज में काम देखता था। वहीं प्रगति का परिवार भी पैसे से मजबूत बताया गया है। उज्जैन में उनका एक स्कूल संचालित होता है। हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed