ससुर की आपबीती: शादी के बाद बहू ने बेटे को अलग किया... प्रेमी से करती थी घंटों बात, फिर 2021 में उसे मार डाला
केस न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। सेक्टर-49 थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में चार साल बाद एक पिता की गुहार पर बेटे की हत्या का मामला दर्ज हुआ है। मृतक युवक के पिता ने हत्या का आरोप अपनी ही बहू समेत सात लोगों पर लगाया है। केस न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। सेक्टर-49 थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में उसने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर खुशबू, पारस, अजीत, हिम्मत, सतेंद्र, गोलू व अवधेश के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में हरियाणा के होडल निवासी लखमीचंद जैन ने बताया कि उनके छोटे बेटे अंकुर जैन की नवंबर 2019 में राजस्थान भरतपुर की खुशबू जैन से शादी हुई थी। दोनों के एक बेटा भी हुआ था। बेटा-बहू नौकरी के चलते पोते के साथ सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में रहते थे। शादी के बाद अंकुर का पत्नी से विवाद होने लगा।
पढ़ें- पूर्व मंत्री की बहू की मौत: बेडरूम में इस हाल में मिले प्रेमी और पति, तीनों बंद कमरे में कर रहे थे शराब पार्टी
शादी के करीब दो साल बाद अंकुर ने पिता के पास कॉल की और बताया कि खुशबू का हिम्मत नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों घंटों मोबाइल पर बात करते हैं। 4 अप्रैल 2021 की रात को खुशबू का शिकायतकर्ता के पास फोन आया कि अंकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। लखमीचंद ने होडल ले जाकर बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे के बैंक खाते आदि के बारे में जानकारी की तो पता चला कि खुशबू ने अपने भाई पारस, पिता अजीत, हिम्मत यादव, सतेंद्र, गोलू उर्फ पंकज व अवधेश के साथ मिलकर जालसाजी कर 14 लाख रुपये निकाल लिए हैं।
लखमीचंद बेटे के खाते से पैसे निकालने की जानकारी करने जब नोएडा आए तो नामजद आरोपियों ने उन्हें वहां से भगा दिया। शिकायतकर्ता ने पड़ोस में पता किया तो जानकारी मिली की तीन अप्रैल को अंकुर के घर में लड़ाई हो रही थी और तेज आवाज आ रही थी। उसके बाद रात में कोई बड़ा सामान कार में रखकर कुछ लोग ले जा रहे थे और कोई अन्य व्यक्ति अंकुर की बाइक लेकर गया था। लखमीचंद ने शक जताया है कि उनके बेटे की हत्या कर सड़क हादसा होना दिखाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
पढ़ें- प्यार का कत्ल: सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार, साल में 1800 पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे मंजर