फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP MLA Anil Sharma passes away last rites to be held at his ancestral village Surjavali

भाजपा विधायक का निधन: कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे अनिल शर्मा; पैतृक गांव सुरजावली में होगा अंतिम संस्कार

Wed, 02 Sep 2026 08:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 08:42 PM IST
सार

शिकारपुर के विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के बी.एल. कपूर अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
BJP MLA Anil Sharma passes away last rites to be held at his ancestral village Surjavali
भाजपा विधायक का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकारपुर के विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के बी.एल. कपूर अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्थिव शरीर को बुलंदशहर स्थित निवास पर कुछ देर रखा गया, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर पैतृक गांव सुरजावली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन



अनिल शर्मा चार बार विधायक रहे और योगी सरकार में वन राज्य मंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके थे। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 10:00 बजे पैतृक गांव सुरजावली में किया जाएगा। अनिल शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है। अंतिम यात्रा में नोएडा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, एसएसपी, सीडीओ सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत गांव सुरजावली के निर्विरोध प्रधान के रूप में की थी। वर्ष 2002 में वे पहली बार खुर्जा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए। 2007 में इसी सीट से दूसरी बार विधायक बने। 2012 में शिकारपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव हारने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए और 2017 में भाजपा के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed