फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grand Savannah directors sued for fraud

Ghaziabad News: ग्रैंड सवाना के निदेशकों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Grand Savannah directors sued for fraud
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में दो फ्लैट बेचने के नाम पर दंपती से 79.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। इस मामले में विवेक विहार फेस-2 निवासी वेदप्रकाश वर्मा ने ग्रैंड सवाना के निदेशक तनुज गोयल, अनुज गोयल, उनके पिता कृष्णकुमार गोयल व अधिकारी महानंद पांडेय, जगपाल सिंह समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि 2021 में उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी के 11वें फ्लोर पर दो फ्लैट बुक किए थे। दोनों का 79.98 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। भुगतान करने के बाद दोनों फ्लैटों का बैनामा हो गया। दोनों फ्लैट उनके कब्जे में हैं। दिसंबर 2022 में उनके फ्लैटों पर बैंक शाखा ने कब्जे का नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

जब उन्होंने इसकी जानकारी की तो पता चला कि बिल्डर व अन्य अधिकारियों ने विक्रम नाम के व्यक्ति को पहले से ही फ्लैट बेचे हुए थे। दोनों पर उसने ऋण लिया हुआ था। बैंक का ब्याज सहित 1.39 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। उन्होंने इस संबंध में जब बिल्डर व अन्य अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई तो कहने लगे कि मामला निपट जाएगा। वह बैंक से भुगतान का सेटेलमेंट करा देंगे। लगातार समय बीतता गया, लेकिन इसमें कुछ नहीं हो सका। इस घटना से वह तनाव में आ गए और परेशान होकर नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। बिल्डर पक्ष को बुलाकर पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर की ओर से उनके प्रतिनिधि व मुकदमें में आरोपी बनाए गए महानंद पांडेय का कहना है कि जिसे पहले फ्लैट बेचा गया था उसने लोन कराने के बाद फ्लैट को सरेंडर कर दिया था।

फ्लैट को वेद प्रकाश वर्मा को भेज दिया गया था। लोन की जानकारी मिलने के बाद उसे अदा करने करने का आश्वासन दिया गया था, कुछ कारणों से लोन नहीं अदा किया जा सका। जल्द ही अदा करके मामले को सेटलमेंट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed