{"_id":"604680168ebc3ece7a782de0","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2150721152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार लगाकर गेट बंद करने की कोशिश, बिल्डर पर भड़के आवंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार लगाकर गेट बंद करने की कोशिश, बिल्डर पर भड़के आवंटी
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी में गेट हटाकर दीवार लगाए जाने का विरोध करते रेज?
- फोटो : GHAZIABAD City
दीवार लगाकर गेट बंद करने की कोशिश, बिल्डर पर भड़के आवंटी
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी के गेट नंबर-3 को दीवार लगाकर बंद किए जाने की कोशिश पर स्थानीय निवासियों ने हंगामा कर दिया। बिल्डर की ओर से गुपचुप गेट नंबर-3 के बड़े दरवाजे हटवा दिए गए थे। विरोध में सैकड़ों महिलाएं और पुरुषों ने गेट पर पहुंचकर एओए व बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवाया और लोहे के दरवाजे को दोबारा लगवाया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
लोगों का कहना है कि जब से सोसायटी बनी है, तभी से सोसायटी के तीन गेट हैं। गेट के पास वाले आवंटियों से बिल्डर ने पीएलसी (प्रीफ्रेंशियल लोकेशन चार्जेज) भी लिए हुए हैं। अब बिल्डर इस गेट को बंद करना चाहता है। इस गेट के बंद होने से इसके आसपास रहने वाले लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को बाहर आने के लिए करीब एक किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। बिना पूर्व सूचना के सोसायटी का गेट बंद किए जाने की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे आवंटी एकत्र हो गए और बिल्डर व एओए अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने बिल्डर के कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उतारे गए गेट को दोबारा लगवाया।
आवंटियों के लिए बनाए गए प्रवेश द्वार को बंद करने का काम बिना पूर्व सूचना के कराया। किसी भी सूरत में दरवाजा बंद नहीं होने देंगे। इसके लिए भले ही लंबा आंदोलन करना पड़े।
विज्ञापन
विनय कुमार, आवंटी
सोसायटी के नक्शे में तीन गेट पास दर्शाए गए हैं। इसी वजह से गेट के पास के फ्लैट आवंटियों ने खरीदे थे। इसके लिए बिल्डर ने अतिरिक्त पैसा भी लिया था।
राजीव झा, आवंटी
एओए और बिल्डर मिलकर लोगों के आवागमन का रास्ता बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। गुपचुप गेट हटवाकर दीवार बनाने के लिए ईंटें मंगा ली गई थीं। गेट बंद हुआ तो परेशानी होगी।
मीना रस्तोगी, आवंटी
एओए की लापरवाही से सोसायटी का बुरा हाल है। मेंटेनेंस के नाम पर पैसा लिया जा रहा है, लेकिन इमारतों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। अब गेट भी बंद किया जा रहा है। सोसायटी के लोग किसी भी सूरत में गेट बंद नहीं होने देंगे।
हिना खान, आवंटी