{"_id":"6b0c605bc34e28b7010cdb16","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111670-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंदिर का लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर विवाद, महंत की पत्नी से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंदिर का लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर विवाद, महंत की पत्नी से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव कुम्हैड़ा में हनुमान मंदिर का लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि लाउडस्पीकर बंद कराने पहुंचे एक युवक ने महंत की पत्नी के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की। घटना के विरोध में ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने निवाड़ी थाने पहुंचकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव कुम्हैड़ा स्थित हनुमान मंदिर में महंत अपने परिवार के साथ रहते हैं। गांव निवासी दीपक त्यागी और सोनू के अनुसार, शनिवार सुबह मंदिर के लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी नन्हे वहां पहुंचा और लाउडस्पीकर बंद कर दिया। मौके पर मौजूद महंत की पत्नी सावित्री देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। रात में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की आशंका में गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, जिसने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता निवाड़ी थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान निशांत त्यागी, मधुर नेहरा, गुलशन राजपूत और शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे। एसीपी मोदीनगर सुनील भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर नन्हे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।