{"_id":"6b0c60b1b1b0b68566086684","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1031766-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निडौरी में राशन की कालाबाजारी पर केस दर्ज, करीब 123.45 क्विंटल अनाज कम मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निडौरी में राशन की कालाबाजारी पर केस दर्ज, करीब 123.45 क्विंटल अनाज कम मिला
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। रजापुर ब्लॉक के ग्राम निडौरी स्थित सरकारी राशन की दुकान में अनियमितता और कालाबाजारी के मामले में मसूरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में राम रहीम स्वयं सहायता समूह की संचालिका निदा परवीन और मौके पर मिलीं गुलशन को नामजद किया गया है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को निडौरी के ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायत की थी। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर 26 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे टीम के साथ दुकान का निरीक्षण किया गया। दुकान खुली मिली और वहां गुलशन मौजूद थीं, जबकि अभिलेखों में संचालिका निदा परवीन दर्ज हैं। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर और ई-पॉस मशीन मौके पर नहीं मिले, जिस पर गुलशन ने बताया कि ये अभिलेख उनकी जेठानी के पास हैं, जो अस्पताल गई हैं। दुकान के फर्श पर करीब 50 किलो गेहूं-चावल मिश्रित अवस्था में बिखरा मिला और ई-वेइंग मशीन रखी थी।
जांच के दौरान मौजूद कई कार्डधारकों ने बताया कि मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें कई महीनों या बीते दिनों का राशन नहीं दिया गया। ऑनलाइन स्टॉक रिकॉर्ड के मुताबिक दुकान पर करीब 74.18 क्विंटल गेहूं और 49.77 क्विंटल चावल (कुल 123.95 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न) उपलब्ध होना चाहिए था, लेकिन भौतिक सत्यापन में करीब 123.45 क्विंटल अनाज कम पाया गया। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार मिलीभगत कर कालाबाजारी करने और आवश्यक वस्तु वितरण आदेश के उल्लंघन पर जिलाधिकारी की अनुमति (27 नवंबर) के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मौके पर मिला खाद्यान्न और तौल मशीन पास की उचित दर दुकान (रौनक महिला स्वयं सहायता समूह) की संचालिका के पति कपिल की सुपुर्दगी में दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह को सौंपी है। एसीपी मसूरी दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले जांच शुरू करा दी गई है। जांच अधिकारी को हर बिंदु पर जांच करके उसको केस डायरी में शामिल करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। किन लोगों को राशन सप्लाई किया गया है, उनको भी चिह्नित किया जाएगा।