फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अलमारी का ताला ठीक करने आए, लेकर चले गए लाखों के गहने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अलमारी का ताला ठीक करने आए, लेकर चले गए लाखों के गहने
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में अधिवक्ता गौरव भटनागर के घर में अलमारी का ताला ठीक करने वाले ने उनकी अलमारी से लाखों रुपये के गहने और आठ हजार की नकदी चोरी कर ली। दो दिन बाद जब वह अलमारी में से सामान लेने गए तो इसकी जानकारी हुई। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत कर सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

अधिवक्ता गौरव भटनागर का कहना है कि 10 जुलाई को उनके घर के बाहर एक चाबी बनाने वाला आया। उनके पिता नरेंद्र भटनागर ने उसे बुलाया और एक लोहे के गेट की चाबी बनवाई। साथ ही अलमारी का ताला जाम पड़ा था, उसे भी उन्होंने ठीक कराया। इसी दौरान ताला ठीक करने वाले ने उनके पिता से पीने के लिए पानी मांगा। उनके पिता पानी लेने गए वापस आने पर उसने ताला ठीक नहीं होने पाने की बात कही और अलमारी में रखा सामान लेकर फरार हो गया। उसने दो दिन बाद आने की बात कही जब दो दिन तक वह ताला ठीक करने के लिए नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने अलमारी खोली तो अलमारी से बैग गायब मिला। उनका कहना है कि उसमें से सोने का तीन तोले का हार, सोने के कंगन, झुमके, चेन समेत अन्य सामान व नकदी नहीं मिली। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed