फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster stopped woman, threatened her

Ghaziabad News: गैंगस्टर ने महिला को रोका, दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Gangster stopped woman, threatened her
गाजियाबाद। गैंगस्टर और उसके साथी पर महिला ने रास्ते में रोकने, अश्लीलता करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने नगर कोतवाली में आरोपी संजय सूरी और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह अपने आवास से ट्यूशन पढ़ने गए बच्चों को लेने जा रही थीं। रास्ते में गैंगस्टर संजय सूरी और उसके साथी ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी को रोक लिया। आरोप है कि गैंगस्टर ने महिला की साड़ी का पल्लू खींच लिया और आपत्तिजनक शब्द कहे। विरोध करने पर महिला को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज कर दी। पीड़िता बामुश्किल आरोपियों से पीछा छुड़ाकर घर लौटी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि गैंगस्टर की शिकायत करने वह पार्षद के पास पहुंचीं। जहां गैंगस्टर के नाम पर पार्षद ने सहायता करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने कविनगर थाने में आरोपी संजय सूरी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

10jjrp08- झज्जर। रेवाड़ी रोड पर बनी डंपिंग साइट पर बने गंदगी के पहाड़। संवाद

10jjrp08- झज्जर। रेवाड़ी रोड पर बनी डंपिंग साइट पर बने गंदगी के पहाड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed