Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud worth Rs 59.10 lakh committed under pretext of selling land deception carried out using forged document

गाजियाबाद: जमीन बेचने के नाम पर 59.10 लाख की ठगी, फर्जी कागजात दिखाकर की धोखाधड़ी; 7 पर केस दर्ज

Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 59.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित को जमीन का मालिक बताकर यह धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
Fraud worth Rs 59.10 lakh committed under pretext of selling land deception carried out using forged document
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 59.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित को जमीन का मालिक बताकर यह धोखाधड़ी की। पीड़ित फुरकान अली ने इस संबंध में एसीपी मसूरी को शिकायत देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, फुरकान अली को जमीन की आवश्यकता थी, जिस पर उनके रिश्तेदार साबिर अली ने उन्हें पिपलैड़ा, धौलाना, हापुड़ निवासी शेरू उर्फ शेर मौहम्मद व अन्य से मिलवाया। आरोपियों ने थाना मसूरी के ग्राम इन्द्रगढ़ी निवासी फुरकान अली को गाटा संख्या 543 व 747 रकबा 0.4730 की फर्जी खसरा खतौनी दिखाकर खुद को उस जमीन का मालिक बताया। विश्वास में आकर पीड़ित ने आरोपियों से जमीन का सौदा तय किया और कुल 59.10 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों में बयाने व आरटीजीएस के माध्यम से शेरू और उसके साथियों को दे दिए। कुछ समय पश्चात जब पीड़ित को सच्चाई का पता चला, तो जानकारी मिली कि उक्त जमीन के असली मालिक और काबिज कोई और मोहम्मद तारिक, मिस्वाउर्हमान व अफजाल अहमद हैं। आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर जमीन पर अपना नाजायज कब्जा दिखाकर फुरकान अली के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


पैसे मांगने पर मिली धमकी
जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि 3 सितंबर को आरोपी पक्ष शेरू, अकरम, इस्तेकार, जुल्फेलकार, इसरार, जुबैर और अनस उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज व धमकी दी कि यदि पैसे मांगे या पुलिस में शिकायत की, तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी और लाश का भी पता नहीं चलेगा। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों का मुख्य पेशा फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके लोगों को अपनी जमीन बताकर ठगी करना है। पूर्व में भी इनके खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित फुरकान ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित फुरकान अली की शिकायत पर आरोपी शेरु उर्फ शेर मौहम्मद, अकरम व इस्तकार पुत्रगण शेर मौहम्मद, जुल्फिकार व इसरार पुत्रगण आस मौहम्मद, जुबैर पुत्र जुल्फिकार तथा अनस पुत्र इस्तकार निवासीगण ग्राम पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करके कानूनी कार्यवाही करेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed