{"_id":"6a457db18c75949fbb0ed6ee","slug":"drains-cleaned-silt-removed-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-20779-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साफ किए गए नाले, उठाया सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साफ किए गए नाले, उठाया सिल्ट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मानसून की दस्तक से पूर्व साहिबाबाद, बृजविहार और राजेंद्र नगर में नालों में जमा सिल्ट और पुराना सिल्ट न उठाए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने इसकी सुध ली। निगम की ओर से बुधवार को नालों की न केवल सफाई कराई गई बल्कि पुराने सिल्ट को भी उठा लिया गया।
नालों में जमा गंदगी की वजह से मानसून में होने वाली परेशानी की खबर को अमर उजाला ने अपने 30 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नालों की साफ-सफाई शुरू कर दी।
बुधवार को नमो भारत स्टेशन साहिबाबाद के सामने के नाले से निकाली गई पुरानी सिल्ट भी उठा ली गई। इसके साथ ही नाले की सफाई भी कराई गई। राजेंद्र नगर लोहिया पार्क के पास बड़े नाले की भी साफ सफाई कराई गई, बृज विहार व सूर्यनगर के नाले की भी सफाई शुरू हो चुकी है। मोहन नगर जोनल प्रभारी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि जोन के सभी बड़े नालों की सफाई गंभीरता से किया जा रहा है, कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। जोनल प्रभारी ने कहा कि अगले दो-चार दिन में नाला सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।