फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Diversion routes are creeping on the GT vehicle

रूट डायवर्जन से जीटी पर रेंगते रहे वाहन

Thu, 05 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Diversion routes are creeping on the GT vehicle
traffic jam - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। डालडा फाटक रेलवे ओवरब्रिज की लेफ्ट ज्वाइंट (चौधरी मोड़ से लालकुआं की ओर का मार्ग) की मरम्मत का कार्य लोकनिर्माण विभाग ने बृहस्पतिवार दोपहर शुरू करा दिया। इससे जीटी रोड (एनएच-91) पर लंबा जाम लग गया। स्थिति यह रही कि रात तक वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे।

विज्ञापन


जीटी रोड पर राकेश मार्ग कट से लेकर सिल्वर सिटी तक वाहनों की कतारें लगी हुई थी। यह दिक्कत करीब दो माह तक रहेगी। आरओबी से होकर शहर में आने वाले और इस रूट से नोएडा, दिल्ली और बुलंदशहर आदि जगहों पर जाने वाले लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत तक यथावत जारी रहेगा। जन सामान्य से अपेक्षा की जाती है कि रूट डायवर्जन का अनुपालन करते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से बचने के लिए इधर से निकलें                                     

- लालकुआं से शहरी क्षेत्र की ओर जाने वाले लालकुआं से आत्मा स्टील चौराहे से हापुड़ चुंगी होते हुए गंतव्य को जाएं।
- लालकुआं से शहरी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन साजन मोड़ से लोहा मंडी होते हुए मुखर्जी पार्क से विवेकानंद फ्लाईओवर, डायमंड फ्लाईओवर होते हुए हापुड़ चुंगी से गंतव्य को जाएं।
- मोहन नगर की ओर से लालकुआंकी ओर जाने वाले सभी प्रकार के मेरठ तिराहे (पार्क), एएलटी चौराहे, हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील से लालकुआं की ओर जाएं।
- कालका गढ़ी चौक से होली चाइल्ड चौराहा नेहरू नगर पुल से होते हुए विवेकानंद पुल से होकर लालकुआं की ओर जाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed