{"_id":"593d89174f1c1ba85d9bf258","slug":"strict-action-should-be-taken-on-landmasters","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफियाओं पर सख्ती से की जाए कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमाफियाओं पर सख्ती से की जाए कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। पहले से निर्धारित दो माह की समय सीमा के अंदर सभी जिलों को अवैध कब्जे चिह्नित कर रिपोर्ट देनी होगी। इसके साथ ही हर महीने की 20 तारीख को कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराना होगी।
विज्ञापन
रविवार को कानून एवं व्यवस्था के साथ ही भूमाफियाओं पर कार्रवाई को लेकर विडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीपीजी सुलखान सिंह ने सभी जिलों के लिए निर्देश दिए। कांफ्रेंसिंग में गाजियाबाद की तरफ से अब तक कब्जा मुक्त कराए गए तालाब व अन्य भूमि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
एसडीएम अतुल कुमार ने बताया है कि दो महीने के अंदर सभी अवैध कब्जों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जानकारी दी गई कि अभी कर 703 तालाब चिह्नित किए गए हैं, जिन पर अवैध कब्जा है, इन्हें कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही जीडीए ने भी अपनी भूमि चिह्नित की है, जिसे कब्जा मुक्त कराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
जून में 140 तालाबों को बारिश से पहले तैयार कर लिया जाएगा। उधर, डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सरकार जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार को रोकने की है। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी और एसएसपी जनता द्वारा की जाने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें, जिससे जनता में सकारात्मक संदेश जाए। पुलिस को गश्त बढ़ाने और सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।