फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police outpost railway employee vandalism

पुलिस संरक्षण में सट्टा खेलने वालों का किया विरोध तो पुलिस ने दी भयावह सजा

Mon, 28 Mar 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
Police outpost railway employee vandalism
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

गोशाला पुलिस चौकी में रेलवेकर्मी अम्बुज शर्मा को बेरहमी से पीटा गया। वह तीन दिन आईसीयू में भर्ती रहे। रविवार को उन्होंने अपने जख्म दिखाते हुए पुलिस अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


अम्बुज की मानें तो उनका कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने पुलिस केसंरक्षण में सट्टा खेलने वालों का विरोध किया था, जिस पर पुलिसवाले नाराज हो गए।अम्बुज ने बताया कि वह रेलवे लोकेशेड में हेल्पर हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्होंने सट्टा खेल रहे लोगों का विरोध किया था। तब चौकी पर तैनात दो पुलिसवालों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उसने विरोध किया तो अच्छा नहीं होगा। होली वाले दिन होलिका जलाने के दौरान पुलिसवालों से उनसे जानबूझकर गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसे पहले सबके सामने पीटा। बाद में पुलिस चौकी ले गए और लाठी-डंडों से पीटा। उन्होंने थाने में तहरीर दी, मगर सुनवाई नहीं हुई।

डॉक्टर ने भी कर दिया मेडिकल से इंकार

Police outpost railway employee vandalism
थाने में की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पर्ची के बिना सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने मेडिकल करने से इंकार कर दिया। बाद में उन्हें गणेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन आईसीयू में भर्ती रहे। उन्होंने एसओ विजयनगर ने शिकायत की है। एसओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आरोपी पुलिसवालों पर गिरी गाज, एक लाइन हाजिर
गाजियाबाद। एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि दो सिपाहियों राजीव यादव और बिजेंद्र पर मारपीट का आरोप था। राजीव यादव को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है और बिजेंद्र को गोशाला चौकी से हटा दिया गया है। उसे क्रॉसिंग्स चौकी पर स्थानांतरण कर दिया गया है।

युवक गायब
गाजियाबाद। जटवाड़ा के रहने वाले अंकुर (18) 25 मार्च से रहस्यमय हालात में गायब है, तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। उसकी मां सिहानी गेट कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed