{"_id":"594eab324f1c1b2d438b47b5","slug":"just-pulled-it-out-of-the-window-head-collision-with-pillars","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की खिड़की से निकाला सिर, खंभे से टकराकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की खिड़की से निकाला सिर, खंभे से टकराकर मौत
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रावली रोड तिराहे के पास रोडवेज बस की खिड़की खोलकर उल्टी कर रहे एक युवक का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एनएच-24 पर शनिवार को लगे जाम के दौरान चालक बस को रोड से कच्चे में उतारकर ले जा रहा था।
गाजियाबाद के न्यू विजय नगर निवासी अंकित (20) पुत्र अनिल कुमार मूलरूप से वाराणसी के गाजीपुर का रहने वाला था। वह एक साल से न्यू विजय नगर में बुआ के पास रहकर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा था।
विज्ञापन
अंकित शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे रोडवेज बस से अपनी बुआ पूनम, मंजू, फूफा राजेश, मौसा पप्पू, चचेरी बहन नेहा और खुशबु के साथ मोदीनगर अपनी तीसरी बुआ किरन से मिलने जा रहा था। हाईवे पर लगे भीषण जाम में उनकी बस भी फंसी हुई थी। गर्मी के कारण अंकित को उल्टी शुरू हो गई।
विज्ञापन
वहीं जाम के कारण चालक बस को रोड से नीचे उतारकर चला रहा था। रावली रोड तिराहे के पास अंकित ने उल्टी करने के लिए बस की खिड़की खोलकर सिर बाहर निकाला। इस बीच सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से उसका सिर टकरा गया। खंभे में सिर लगते ही वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची। अंकित को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की बुआ पूनम ओर मंजू रो-रोकर बार बार बेहोश हो जा रहीं थी। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि अंकित के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।