फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband's passport deposited ... now Dr. Usha will go to the US

पति का पासपोर्ट जमा...अब अमेरिका जा सकेंगी डा. ऊषा

Sat, 15 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 15 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Husband's passport deposited ... now Dr. Usha will go to the US
न्यायालय - फोटो : file photo

एनआरएचएम घोटाले में फंसीं लखनऊ की डा. ऊषा सिंह अब अपने भतीजे की शादी में शिरकत करने के लिए अमेरिका जा सकती हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी अर्जी मंजूर कर ली है। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी के पासपोर्ट को रिलीज करते हुए उनके पति का पासपोर्ट जमा कर लिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही कोर्ट ने उनकी प्रापर्टी की लीज-डीड से संबंधित कागज भी जमा कराए हैं।डा. ऊषा सिंह ने मार्च में सीबीआई विशेष कोर्ट में अर्जी देकर बताया था कि  अमेरिका में रहने वाले उसके भाई डा. रविंद्र कुमार आहूजा के बेटे सौम्य आहूजा की शादी अमेरिका में ही रहने वाली पल्लवी सूद से होने जा रही है।
विज्ञापन


उसे भी इस शादी का निमंत्रण मिला है। लिहाजा कोर्ट उन्हें एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अमेरिका में रहने की अनुमति प्रदान करे। सीबीआई कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद आरोपी महिला डाक्टर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जी पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 12 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आरोपी डाक्टर को विदेश जाने की मंजूरी दे दी थी।डिफेंस के अधिवक्ता ने शुक्रवार को हाईकोर्ट का आदेश सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया।


इस पर विशेष न्यायाधीश ने सशर्त मंजूरी देते हुए डा. ऊषा सिंह का पासपोर्ट तो उन्हें सौंप दिया, मगर सिक्योरिटी के रूप में उनके पति देवेंद्र पाल सिंह का पासपोर्ट जमा करा लिया। इसके साथ ही विवेक विहार नोएडा स्थित उनके फ्लैट की लीज-डीड भी कोर्ट ने बतौर सिक्योरिटी जमा करा ली।

कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरोपी लेडी डाक्टर एक मई को कोर्ट में उपस्थित हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed