{"_id":"5829fb7c4f1c1b56368fe28d","slug":"farmer-shot-dead-after-argument","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद किसान की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के बाद किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान के दौरान हुए विवाद में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर मृतक के कुनबे में भाई लगते हैं। घटना फजलगढ़ गांव की है। भोजपुर पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।फजलगढ़ गांव निवासी हरबीर सिंह (42) पुत्र सरदार सिंह किसान थे। वह गांव के लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट गए थे।
विज्ञापन
एसओ शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार रात ब्रजघाट में हरबीर का गांव निवासी नगेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने समझकर दोनों को शांत करा दिया। सोमवार सुबह दोनों गांव में पहुंचे। गांव में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। एसओ के मुताबिक विवाद के बाद हरबीर खेत पर चला गया।
विज्ञापन
लौटते वक्त नगेंद्र ने हरबीर को रोक लिया और माथे से सटाकर तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में हरबीर को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर भोजपुर के अलावा मोदीनगर पुलिस अस्पताल में पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई ब्रजवीर सिंह ने नगेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक और आरोपी एक ही कुनबे के हैं और भाई लगते हैं।