{"_id":"58a5f0744f1c1b931ad83f48","slug":"business-office-first-theft-thieves-drunk-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के दफ्तर में पहले की चोरी फिर चोरों ने शराब पी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के दफ्तर में पहले की चोरी फिर चोरों ने शराब पी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयानंद नगर स्थित कारोबारी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया है। ऑफिस में तोड़फोड़ करने के साथ ही चोरों ने ऑफिस में शराब पार्टी भी की। सिहानी गेट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित मनोज शर्मा दयानंद नगर में परिवार के साथ रहते हैं। इनका दयानंद नगर ई-6 स्थित एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर ऑफिस है। वह फिल्टर क्लॉथ की ट्रेडिंग करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके कर्मचारी ने उन्हें सूचना दी कि उनके ऑफिस का ताला टूटा हुआ है।
वह ऑफिस पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि दीवार फांदकर बिल्डिंग में घुसे चोरों ने ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए लैपटॉप, एलईडी, पीतल की टोंटियां और 24 हजार रुपये समेत ढाई लाख का माल चोरी किया है।
विज्ञापन
पुलिस को जांच के दौरान ऑफिस से तीन ग्लास, नमकीन और शराब की खाली थैलियां मिली हैं। इस संबंध में मनोज ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।