{"_id":"5823561c4f1c1bf77eb39a46","slug":"500-1000-by-taking-note-of-the-refusal-the-commotion-at-the-subway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"500-1000 के नोट लेने से किया इंकार, मेट्रो स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500-1000 के नोट लेने से किया इंकार, मेट्रो स्टेशन पर हंगामा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली मेट्रो स्टेशन पर टोकन और कार्ड रिचार्ज के लिए कर्मचारियों की ओर से 500-1000 रुपये के नोट लेने से इंकार करने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। हालांकि स्टेशन मैनेजर ने नोट स्वीकार करने के निर्देश दिए, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
वैशाली मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने यात्री से 1000-500 के नोट लेने से इंकार कर दिया। काउंटर पर नोटिस भी लगा दिया गया कि 500-1000 के नोट नहीं लिए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा कर दिया। हालांकि स्टेशन मैनेजर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों से 500-1000 के नोट स्वीकार कर टोकन दिए गए। स्टेशन मैनेजर ने बताया कि खुल्ले रुपयों को लेकर परेशानी हुई थी। बाद में, उसका समाधान कर लिया गया।
विज्ञापन