फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सिर कुचलकर किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका-Ghaziabad city

सिर कुचलकर किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका-Ghaziabad city

Tue, 13 Mar 2018 05:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
सिर कुचलकर किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका-Ghaziabad city
सिर कुचलकर किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन


गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन से सटे नूरनगर सिहानी क्षेत्र में 14 वर्षीय एक किशोरी की भारी वस्तु से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। किशोरी का शव सिहानी गांव के एक खाली प्लॉट से रात 10 बजे बरामद हुआ। किशोरी से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म की बात स्पष्ट हो पाएगी।
मूलरूप से असम का रहने वाला एक परिवार राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में रहता है और कूड़ा बीनने का काम करता है। परिवार की 14 वर्षीय बेटी सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने मोहल्ले में उसकी तलाश की। न मिलने पर रात करीब 8 बजे सिहानी गेट थाना पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। परिजनों और पुलिस ने किशोरी की तलाश की तो रात करीब 10 बजे उसका शव सिहानी गांव के एक खाली प्लाट में मिला। प्लाट की करीब 7-8 फीट ऊंची चारदीवारी होने की वजह से शव बाहर से नहीं दिखाई दे रहा था। किशोरी से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी मनीषा सिंह ने बताया कि किशोरी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर सिर व चेहरा कुचला गया है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगी।
विज्ञापन


पड़ोसियों से की पूछताछ
पुलिस ने मृतका के घर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। आसपास के युवक भी पुलिस के रडार पर है। हालांकि देर रात तक मृतका के परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed