फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सिपाही के एटीएम से 20 हजार रुपये की ठगी

सिपाही के एटीएम से 20 हजार रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
सिपाही के एटीएम से 20 हजार रुपये की ठगी
सिपाही के एटीएम से 20 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन


गाजियाबाद। यूपी पुलिस में तैनात सिपाही के एटीएम से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कविनगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला साइबर सेल के लिए रेफर कर दिया है।

गोविंदपुरम निवासी मुरारीलाल यूपी पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती मेरठ में है। आरडीसी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में उनका अकाउंट है। पीड़ित ने बताया कि नौ अप्रैल को उनके फोन पर रुपये निकलने का एक मैसेज आया। उन्होंने बैंक में जाकर जानकारी की तो बताया गया कि 20 हजार रुपये अकाउंट से निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। मामले को साइबर सेल के लिए रेफर कर दिया है। कहां से रुपये निकाले गए हैं। वहां की सीसीटीवी फुटेज निकालकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- लगातार हो रही ठगी
पिछले कुछ दिनों से लोगों के साथ एटीएम के माध्यम से लगातार ठगी हो रही है। गत एक माह में 10 से अधिक लोगों के साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed