फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डेढ़ सप्ताह पहले लिखी थी खूनी खेल की स्क्रिप्ट

डेढ़ सप्ताह पहले लिखी थी खूनी खेल की स्क्रिप्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ सप्ताह पहले लिखी थी खूनी खेल की स्क्रिप्ट
डेढ़ सप्ताह पहले लिख ली थी खूनी खेल की स्क्रिप्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। डेढ़ सप्ताह पहले हत्यारोपी सुमित ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की स्क्रिप्ट लिख ली थी। उस दौरान उसने पत्नी और बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या की सोची थी। सास-ससुर घर पर साथ रहने के कारण आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहा था। उनके शादी में जाने के बाद घटना को अंजाम दे दिया।
सुमित ने 20 अप्रैल को मेडिकल स्टोर संचालक के बैंक से संबंधित कुछ कागजात मिले। जिसके माध्यम से उसने स्टोर संचालक के खाते से चोरी से अपने खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। एक लाख रुपये आने के बाद उसने 50 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। जिसमें से 30 हजार रुपये फ्लैट का किराया चुका दिया था। उसने पिछले कई महीने से फ्लैट का किराया जमा नहीं किया था। पोटेशियम सायनाइड के लिए मेडिकल स्टोर संचालक 22 हजार रुपये मांग रहा था, 15 हजार उसको दिए। कुछ रुपये पत्नी को भी दिए। सभी को रुपये देने के बाद उसी रात उसने वारदात को अंजाम दिया। कुछ रुपये आरोपी अपने साथ लेकर फरार हो गया। उसमें से बीच में कुछ रुपये खर्च भी कर लिए थे।
विज्ञापन

- सास-ससुर करते थे मदद
आरोपी सुमित ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसके सास-ससुर परिवार चलाने में मदद करते थे। बच्चों का अधिकतर खर्चा वही उठाते थे। उनका अपना भी परिवार था इसलिए वो सीमित ही खर्च कर पाते थे। अपने परिवार के साथ वह हमारे परिवार के लिए बहुत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या में असफल होने के बाद विदेश भागने की थी तैयारी
हत्या करने के बाद सुमित पूरी प्लानिंग केसाथ फरार हुआ था। सुमित ने बताया कि वह पहले आत्महत्या करना चाहता था, यदि ऐसा न कर सका तो वह विदेश भागने की सोच रहा था। वह मोबाइल, बैग, पर्स व 5300 रुपये के अलावा पासपोर्ट व अन्य सामान भी साथ लेकर गया था। उसके पास एटीएम में रुपये भी बचे थे।
कर्नाटक से है सुमित का कनेक्शन
सुमित का कर्नाटक से पुराना नाता रहा है। सुमित का रिश्ते में लगने वाला भाई कर्नाटक में पढ़ता था। वह पहले भी कई बार कर्नाटक गया है। इसलिए वह कर्नाटक के बारे में काफी जानकारी रखता था। वहां पर सुमित के एक दो मित्र भी रहते थे। उनसे भी वह आए दिन बात करता रहता था। वह मुंबई होते हुए कर्नाटक के लिए चला गया।

- तीन दिन तक नहीं खाया खाना
सुमित ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद तीन दिन तक खाना नहीं खाया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को खाना खिलाने का प्रयास किया, लेकिन उसने खाना खाने से इनकार कर दिया। वह पुलिस के सामने भी गुमशुम बैठा रहा। उसने एक दो बार पानी जरूर पिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed