फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कैंसर पीड़ित से कमेटी के नाम पर ठग लिए 1.60 लाख

कैंसर पीड़ित से कमेटी के नाम पर ठग लिए 1.60 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित से कमेटी के नाम पर ठग लिए 1.60 लाख
कैंसर पीड़ित से कमेटी के नाम पर ठग लिए 1.60 लाख
विज्ञापन


गाजियाबाद। कैंसर पीड़ित से भाई केसाले ने ही कमेटी के नाम पर 1.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए कमेटी डाली थी। अब न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिहानीगेट थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें कैंसर है। बताया कि भाई का साला गोपीशरण आया और उसने कहा कि आपकी बेटी बड़ी हो रही है। उसकी शादी के लिए कमेटी डाल दो। उसके कहने पर 10 हजार रुपये महीने की कमेटी डाल दी। 15 महीने तक रुपये जमा किए। इसके अलावा आरोपी ने 10 हजार रुपये और जमा करा लिए। कुल मिलकर 1.60 लाख रुपये ले लिए। जरूरत पड़ने पर रुपये की मांग की तो वह काफी समय तक टलाता रहा। दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तुमसे कोई रुपया नहीं लिया है। बताया कि उसके घर गए तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उनके व उनकी पत्नी के साथ अभद्रता और गाली गलौच की। वहां से भगा दिया। पीड़ित ने कहा कि अब बेटी की शादी और इलाज के लिए रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर सिहानीगेट थाना पुलिस ने आरोपी गोली शरण, विशाल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed