फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रोडवेज की बस डिवाइडर पर चढ़ी पांच घायल

रोडवेज की बस डिवाइडर पर चढ़ी पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस डिवाइडर पर चढ़ी पांच घायल
रोडवेज की बस डिवाइडर पर चढ़ी पांच घायल
विज्ञापन


साहिबाबाद। हरिद्वार से दिल्ली आ रही यूपी रोडवेज की बस मंगलवार सुबह जीटी रोड स्थित अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ से टकरा गई। हादसे में बस में बैठे पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायल यात्रियों को एमएमजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। वहीं बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य तक पहुंचाया गया। मामले में किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
मंगलवार सुबह हरिद्वार से दिल्ली यूपी रोडवेज की बस आ रही थी। बस में करीब 40 लोग यात्रा कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर को नींद आ गई थी, इस कारण सुबह साढ़े चार बजे जीटी रोड पर अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास बस फुटपाथ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी की बस में आगे का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में कोहराम मच गया। टक्कर लगने से बस के आगे लगा कांच टूट गया और चालक के पास बैठे पांच यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद घायल यात्रियों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। डॉ. राकेश कुमार मिश्र, सीओ साहिबाबाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। मामले में किसी भी यात्री ने शिकायत नहीं दी। यदि शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टल गया हादसा
टक्कर लगने के बाद बस कुछ दूर तक फिसल गई। हादसे के दौरान यात्री सीट से गिर गए और सामने वाली सीट से जा टकराए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। वहीं पुलिस पूछताछ में बस चालक ने बताया कि उसे नींद आ रही थी। झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed