{"_id":"5a68d4204f1c1b88268b66a3","slug":"151681968518-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेध पर पांच के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेध पर पांच के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
धौलाना। कोर्ट के आदेश पर धौलाना पुलिस ने पांच लोगों पर छेड़छाड़ व संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का पुराने विवाद को लेकर गांव के एक दबंग परिवार से विवाद चल रहा था। दबंगों ने उसके गेहूं के खेत में से जबरन ट्रैक्टर ट्राली निकाल फसल बर्बाद कर दी थी। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित किसान ने न्याय की गुहार थाना धौलाना में लगाई, लेकिन धौलाना पुलिस ने नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित किसान की पत्नी बीते 10 दिसंबर को खेत पर रोटी लेकर जा रही थी तो दबंगों ने फिर से दबंगई दिखाते हुए खेत में से ट्रैक्टर टॉली निकाली, जिसमें किसान की फसल फिर बर्बाद हो गई । पति-पत्नी ने इसका फिर से विरोध किया तो दबंगों ने गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए महिला के साथ छेड़छाड़ कर डाली। पीड़ित ने फसल बर्बाद व छेड़छाड़ करने वाले पांच के खिलाफ तहसील दिवस में भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए न्यायालय की शरण ली। इस पर कोर्ट के आदेश पर धौलाना पुलिस ने मूलचंद, देवपाल, महेश व उनके दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने धमकी जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।