फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन


गाजियाबाद। सड़क हादसे में 25 जनवरी को घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे रांग साइड से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया था। परिजनों ने ऑटो नंबर के आधार पर उसके खिलाफ घंटाघर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हापुड़ निवासी अंकित मित्तल (32) गाजियाबाद में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते थे। 25 जनवरी की रात 11 बजे वह बाइक से चौधरी मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पर दौलतपुरा फ्लाईओवर पार करते ही रांग साइड से आ रहे ऑटो ने अंकित की बाइक में टक्कर मार दी। वह बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस की मदद से लोगों ने घायल अंकित को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, यहां से पहले उसे निजी अस्पताल भेज दिया गया। 26 जनवरी की सुबह अंकित की मौत हो गई। आटो को छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया था। एसएचओ घंटाघर कोतवाली जय करण सिंह ने बताया कि ऑटो नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दफ्तर का ताला तोड़कर लैपटॉप व दस्तावेज चोरी
गाजियाबाद। गांधीनगर में चोरों ने एक इंवेस्टमेंट फर्म के दफ्तर का ताला तोड़कर लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। फर्म संचालक शरद पाराशर को पड़ोसी ने फोन कर दफ्तर के ताले टूटे होने की सूचना दी। शरद अपने पहुंचे तो आफिस के दोनों ताले टूटे थे। आफिस में रखा लैपटॉप रखा था, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी थी। आफिस से कुछ दस्तावेज भी गायब मिले। शरद ने बताया कि चोरी की यह घटना बीते शनिवार को हुई है। उन्होंने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed