{"_id":"57979c224f1c1b890221ecda","slug":"0-fire-fighting-systems-in-public-hospitals-were-desecrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 सरकारी अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम मिले बदहाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 सरकारी अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम मिले बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : demo pic
20 सरकारी अस्पतालों में फायर फाइटिंग के इंतजाम खस्ताहाल मिले हैं। अग्निशमन विभाग के अफसरों के औचक निरीक्षण में इनकी पोल खुल गई। इसकी रिपोर्ट एफएसओ सीएमओ को भेजेंगे।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की टीम शहरी और मोदीनगर क्षेत्र के जिला, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। मंगलवार को एफएसओ आरके यादव टीम के साथ महिला अस्पताल पहुंचे, जहां टीम को अग्निशमन के इंतजाम बदहाल मिले।
विज्ञापन
एफएसओ आरके यादव ने बताया कि वह 20 सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर चुके हैं। इनमें या तो फायर फाइटिंग के इंतजाम ही नहीं हैं, अगर कहीं हैं तो वह नाकाफी और खराब हैं। जैसे-संयुक्त जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम है ही नहीं।
विज्ञापन
इसके अलावा महिला अस्पताल में वर्षों पहले लगाया हुआ फायर फाइटिंग सिस्टम बेकार पड़ा है। पानी के पंप भी सालों से खराब पड़े हैं। एमएमजी अस्पताल का भी कमोबेश यही हाल है।
तीनों अस्पतालों को मिलाकर 3000 तक मरीज रोजाना आते हैं। उन्होंने इन्हें दुरुस्त करने की हिदायत भी दी है, साथ ही वह इसकी रिपोर्ट सीएमओ अजेय अग्रवाल को सौंपेंगे, ताकि इंतजाम पुख्ता कराए जा सकें।