{"_id":"6a569a34c7cbb6e31c0fea4e","slug":"case-registered-against-nephew-for-allegedly-raping-aunt-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21347-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भांजे पर मामी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भांजे पर मामी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ क्षेत्र निवासी एक शिक्षक ने अपने सगे भांजे पर पत्नी से दुष्कर्म और घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि जनवरी माह में पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और घर से जेवरात व 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। पुलिस को शिकायत दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब 6 माह बाद कोर्ट के आदेश पर 14 जुलाई को मामला दर्ज किया है।
अदालत को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनका सगा भांजा संभल से टीलामोड़ पढ़ने के लिए उनके घर रहने आया था। उस दौरान उनकी एसआईआर में ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि उनके ड्यूटी पर जाने के बाद भांजे ने कई बार पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उनकी पत्नी को पिलाया और दुष्कर्म किया। जब वह घर लौटते तो पत्नी को बेहोशी की हालत में देखते, लेकिन ड्यूटी की वजह से डॉक्टर को नहीं दिखा पाए। दो जनवरी को भांजा अपने घर चला गया और जब लॉकर में रखे सोने के जेवरात व 50 हजार रुपये भी निकालकर ले गया। जब उन्हें जेवरात व नकदी चोरी का पता चला तब उन्होंने अपनी बहन को कॉल की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह पत्नी के साथ भांजे के गांव पहुंचे, आरोप है कि वहां भांजे ने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। घर लौटकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपी नशीला पदार्थ उनकी पत्नी को देता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौकी-थाने के चक्कर काटने पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तब उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज की जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- --