फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   agyat vahan ki Takkar se cycle sawar ki maut

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
agyat vahan ki Takkar se cycle sawar ki maut
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक ही घायल को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद आरोपी चालक मृतक को अस्पताल के बाहर स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। एसएचओ सिहानी गेट गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सेवा नगर नंदग्राम निवासी विक्रम जाटव (65) रात करीब 8:30 बजे सोम बाजार कट पटेल नगर के सामने मेरठ रोड पर साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर एक इनोवा कार द्वारा मारी गई थी। हादसे के बाद कार सवार लोग ही घायल को अस्पताल ले गए और मृत घोषित होने के बाद उसे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन को ट्रेस कर उसके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed