{"_id":"68bc9e9635f1add0830c6a81","slug":"after-the-video-of-taking-bribe-went-viral-the-director-of-the-mandi-ordered-an-inquiry-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-9572-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो के बाद मंडी के निदेशक ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो के बाद मंडी के निदेशक ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
साहिबााबद। नवीन फल एवं सब्जी मंडी के सचिव का रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को वायरल वीडियो मंडी निदेशक तक पहुंच गई। वायरल वीडियो के बाद निदेशक ने इस मामले जांच बिठा दी है। मंडी के डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन राजीव राय को जांच के लिए कहा गया है।
मंडी निदेशक इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पैसे लेते हुए मंडी सचिव की एक वीडियो उन तक पहुंची है। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने इस मामले में जांच बिठा दी है। मंडी के उप निदेशक राजीव राय को जांच के लिए कहा गया है। वह इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट जमा करेंगे। दूसरी ओर वीडियो वायरल के बाद शनिवार को दिनभर मंडी में व्यापारियों के बीच इसी वीडियो की चर्चा रही। व्यापारियों ने मंडी सचिव के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। व्यापारियों में गुस्सा बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी सचिव पैसे बनाने के चक्कर में ही सब्जी मंडी में गेट नंबर 3 के पास बनी हुई 40 दुकानों को अवैध निर्माण बताकर तोड़ दिया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यहां के व्यापारियों से भी कुछ गार्डों के जरिए अतिरिक्त रुपये की मांग की गई गरीब व्यापारी जब मांगों को पूरा नहीं कर पाए तो उनके दुकानों को ही तोड़ दिया गया।
शुरू से विवादों में रहे मंडी सचिव
सुनील शर्मा ने जुलाई 2024 में साहिबाबाद सब्जी मंडी में मंडी सचिव का पदभार ग्रहण किया था। उसके बाद से ही वह विवादों में रहे। मंडी के अंदर रास्तों पर अतिक्रमण के मामले में पहले उन्होंने पीली लाइन खिंचवाई उसके बाद काफी दिनों तक उनके ऊपर अवैध रूप से मंडी के अंदर नारियल के ट्रकों को रुपये लेकर खड़ी करवाने के आरोप लगे। फिर वृहद स्तर पर कई बार अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के भी आरोप लगाए गए थे। व्यापारियों ने कई बार मंडी समिति कार्यालय पर भी जमकर प्रदर्शन किया था और सचिव के कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण करने का आरोप लगाया था।