{"_id":"5717a9784f1c1bef378b460f","slug":"abesit-students-conference-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीईएसआईटी के स्टूडेंट्स ने बनाई ‘कांफ्रेंस बाइक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीईएसआईटी के स्टूडेंट्स ने बनाई ‘कांफ्रेंस बाइक’
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : अमर उजाला
एबीईएसआईटी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने इको फ्रेंडली ‘कांफ्रेंस बाइक’ बनाई है। इसका खासियत यह है कि बिना पेट्रोल और डीजल के चलती है। इसमें एक साथ पांच लोग मिलकर साइकिल की तरह पैडल मारकर चलाते हैं।
विज्ञापन
कांफ्रेंस बाइक की स्पीड भी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा है। बाइक का उपयोग मुख्य रूप से बड़े ऑफिस, पर्यटक स्थल या स्कूल-कॉलेजों में हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए एबीईएसआईटी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने नई बाइक बनाई है।
विज्ञापन
कॉलेज के निदेशक डा. भावेश कुमार चौहान के मुताबिक कांफ्रेंस बाइक एक साइकिल की तरह है जिसे पैडल मारकर चलाया जाता है। राउंड सर्किल के आकार की इस बाइक में एक व्यक्ति के पास हैंडल होगा। वही पूरी बाइक को कंट्रोल करेगा।
विज्ञापन
बाइक की लंबाई 2.1 मीटर, चौड़ाई 1.52 मीटर और ऊंचाई 1.15 मीटर है। बाइक का वजन 82 किलो है। जब पांच लोग एक साथ पैडल मारेंगे तो बाइक की स्पीड बढ़ेगी। साथ ही सभी लोग आपस में बातचीत करते हुए आराम से कहीं भी जा सकते हैं। यह एक इको फ्रेंडली बाइक है।